- ईंधन, खाने-पीने की वस्तुएं सस्ती होने से इसमें गिरावट आई
- लगातार तीसरे महीने कमी, दिसंबर में 3.8% दर्ज की गई थी
नई दिल्ली. जनवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 2.76% रह गई। यह 10 महीने में सबसे कम है। इससे पहले सबसे कम दर मार्च 2018 में 2.74% दर्ज की गई थी। दिसंबर 2018 में यह दर 3.8% थी। ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतें कम होने की वजह से जनवरी में थोक महंगाई दर में कमी आई। सरकार ने गुरुवार को इसके आंकड़े जारी किए।
फ्यूल-पावर की थोक महंगाई दर घटकर 1.85% रह गई
-
जनवरी में आलू-प्याज, फल और दूध के रेट कम हुए। हालांकि, फूड बास्केट की कुल महंगाई दर में 2.34% का इजाफा हुआ। दिसंबर में 0.07% की गिरावट आई थी।
-
फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर घटकर 1.85% रह गई। दिसंबर में यह 8.38% थी। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में कमी की वजह से इसमें गिरावट आई। चीनी और कपड़ों जैसी कुछ वस्तुओं को छोड़ मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक दरों में भी जनवरी में कमी आई है।
-
खुदरा महंगाई 19 महीने के निचले स्तर पर
जनवरी में खुदरा (रिटेल) महंगाई दर 2.05% दर्ज की गई। यह 19 महीने में सबसे कम है। इससे पहले जून 2017 में यह 1.46% थी। पेट्रोल-डीजल के दाम घटने से जनवरी में रिटेल महंगाई दर नीचे आई। सीएसओ ने मंगलवार को इसके आंकड़े जारी किए थे।